Thu. Apr 25th, 2024
ANM Geeta Awarded By Health Minister of UP

नमस्कार दोस्तों। आप सभी को जानकर अति प्रसन्नता होगी की उत्तर प्रदेश की एएनएम गीता और आशा वर्कर नीतू कुमारी को राष्ट्रीय स्तर पर मैटरनल हेल्थ वर्कशॉप में सम्मानित किया गया। एएनएम गीता ने अपनी कड़ी मेहनत से उत्तर प्रदेश को ये पुरस्कार दिलवाया। एएनएम गीता पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ एएनएम चुनी गई हैं।

ANM गीता ने देश की सर्वश्रेष्ठ ए.एन.एम का ख़िताब प्राप्त किया 

एएनएम गीता गजरौला के रहने वाले रिटायर्ड हेडमास्टर रामचरण बसुर (बस्ती) की पुत्रवधू हैं और हसनपुर निवासी गांव सिरसा गुर्जर के रहने वाले स्वर्गीय श्री राम किशोर की बेटी है। इसलिए यह दिन गजरौला और हसनपुर के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है पूरे भारत में गजरौला का नाम रौशन करने के लिए हम सभी गजरौला वासियों को एएनएम गीता का धन्यवाद करना चाहिए।

मैटरनल हैल्थ मे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ANM Geeta (Left) , ASHA Ritu Kumari (Right) का CMO (GB Nagar) द्वारा अभिनन्दन किया गया

यदि आप भी एएनएम गीता को अपनी ओर से शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो आप उनके ट्विटर हैंडल पर अपनी शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Twitter Handle – https://twitter.com/anm_geeta

इस लेख के अंत में हम यही आशा करेंगे कि एनएम गीता इसी तरह कड़ी मेहनत से चिकित्सा के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती रहे और इसी प्रकार गजरौला का नाम आने वाले समय में रौशन करती रहे।

By Saurabh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *